हिमाचल में नड्डा का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाया:खराब मौसम बना बाधा, देरी से चंबा पहुंचे; आकांक्षी जिला की मीटिंग में केद्रीय योजनाओं का रिव्यू

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP नड्‌डा) का आज हिमाचल के चंबा में पार्टी वर्कर ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा का आज चंबा में नागरिक अभिनंदन रखा गया था। मगर वह इसके लिए समय पर चंबा नहीं पहुंच पाए। प्रदेश में खराब मौसम की वजह से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट से उनका हेलिकॉप्टर चंबा के लिए उड़ान नहीं भर पाया। इस वजह से नड्डा सड़क मार्ग से चंबा पहुंचे। इससे उन्हें चंबा पहुंचने में वक्त लग गया। वहीं चंबा में नड्डा के अभिनंदन के लिए भाजपा के सैकड़ों वर्कर दोपहर 12 बजे से उनका इंतजार करते रहे। हेलिकॉप्टर नहीं उड़ पाने की वजह से नड्डा शाम करीब पांच बजे चंबा पहुंचे। इस वजह से उनका संबोधन नहीं हो पाया। इससे पहले नड्डा दिल्ली से फ्लाइट में सीधे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया और कुछ देर कांगड़ा में पार्टी नेताओं के साथ बात की। आकांक्षी जिला की मीटिंग ली चंबा पहुंचे नड्डा ने आकांक्षी जिला चंबा की रिव्यू मीटिंग ली। इसमें उन्होंने केंद्रीय की विभिन्न योजनाओं का रिव्यू किया और केंद्रीय योजनाओं को अंतिम व्यक्ति और हरेक पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। आकांक्षी जिला की मीटिंग खत्म होने के बाद नड्डा भाजपा नेताओं और वर्कर से मिल रहे हैं। आज वह चंबा में ही नाइट स्टे कर रहे हैं। अगले कल लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना के बाद चंबा से हेलिकॉप्टर में गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से नड्डा फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे। नड्डा के स्वागत को ये नेता रहे मौजूद नड्डा के स्वागत के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, कांगड़ा के सांसद राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन इत्यादि नेता पहले ही चंबा पहुंच गए थे। आज रात में इन नेताओं के साथ नड्डा मीटिंग कर सकते है। इस दौरान भाजपा के नए अध्यक्ष को लेकर नड्डा सहमति बनाने का प्रयास कर सकते हैं। इस वजह से नड्डा के हिमाचल दौरे से बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में ‌BJP हाईकमान चार महीने से अध्यक्ष नहीं बना पाया है, जबकि पार्टी ने 25 दिसंबर तक अध्यक्ष बनाने का दावा किया था। मगर गुटबाजी की वजह से भाजपा अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है। ये नेता अध्यक्ष की रेस में शामिल प्रदेश में अध्यक्ष पद की रेस में कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज और मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इनके अलावा राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, सत्तपाल सत्ती, रणधीर शर्मा त्रिलोक जम्वाल और इंदू गोस्वामी का नाम चर्चा में है। पार्टी हाईकमान इनमें से किसी एक को अध्यक्ष बना सकती है। दावेदार अधिक होने और गुटबाजी की वजह से भाजपा हाईकमान अध्यक्ष तय नहीं कर पा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *