हिमाचल में नाबालिग से छेड़छाड़, पॉक्सो के तहत FIR:जबरन स्कॉर्पियो में बिठाने का आरोप, स्कूल बस का कर रही थी इंतजार

शिमला जिला के रामपुर में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, 16 दिसंबर की सुबह उनकी बेटी नीरथ में स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नीरथ गांव का रहने वाला मोहिंदर ठाकुर अपनी स्कॉर्पियो कार में वहां पहुंचा और कथित तौर पर नाबालिग को जबरन गाड़ी में बिठा लिया। गाड़ी में नाबालिग के गाल छुए और हाथ पकड़ा परिजनों का आरोप है कि दत्तनगर के रास्ते में आरोपी ने नाबालिग के गाल छुए और हाथ पकड़कर उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया। घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन रामपुर थाना पहुंचे इसके बाद, परिजन बुधवार को रामपुर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम 2012 की धारा 8 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की: DSP डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *