हिमाचल में पंचायत- नगर निकाय चुनाव का शंखनाद:27 सितंबर तक वोटर लिस्ट की मैपिंग-शिफ्टिंग करनी होगी, इलेक्शन कमीशन ने जारी किया ड्राफ्ट-रोल का प्रोग्राम

हिमाचल प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन ने पंचायती राज और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का प्रोग्राम जारी कर दिया है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। चुनाव आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का डाटाबेस लिया है। इसके आधार पर पंचायत और निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी को 14 अगस्त तक जिला स्तर पर पोलिंग स्टेशन की मेपिंग पूरी करनी होगी। 22 अगस्त तक ब्लाक लेवल पर मैपिंग करने को कहा गया है। 20 से 26 सितंबर के बीच ग्राम सभा करनी होगी 8 सितंबर तक मतदाताओं की वैरिफिकेशन और 17 सितंबर तक संबंधित पोलिंग बूथ की मैपिंग करनी होगी। 19 सितंबर तक मतदाता सूची का ड्राफ्ट रोल प्रिंट करना होगा। इसके बाद 20 सितंबर से 26 सितंबर के बीच पंचायत और नगर निकाय की मीटिंग में मतदाता सूची के ड्राफ्ट रखा जाएगा। 27 सितंबर तक वोटर लिस्ट की मैपिंग पूरी करनी होगी 27 सितंबर तक पोलिंग स्टेशन की मैपिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद इलेक्शन कमीशन अलग से प्रोग्राम जारी करेगा, जिसमें वोटरों का एडिशन और डिलिशन किया जाएगा। इसी साल होने हैं पंचायत व निकाय चुनाव बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में इसी साल नवंबर दिसंबर में 3600 से ज्यादा पंचायत और 73 नगर निकायों में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *