हिमाचल में पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप खाई में गिरी:2 महिलाओं समेत 4 की मौत, 23 घायल; चामुंडा मंदिर दर्शन करने जा रहे थे

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिर गई। इस हादसे में पंजाब से आए 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हैं। घायलों का कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना के अनुसार, पंजाब के मोगा के 29 श्रद्धालु कांगड़ा के चामुंडा मंदिर दर्शन करके वापस पंजाब लौट रहे थे। आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट के करीब इनकी पिकअप नंबर PB03Q9646 जदरंगल के पास गहरी खाई में गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा। एक महिला श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ने टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। यह हादसा चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास हुआ। टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया 4 लोगों की मौत हो गई है। 13 श्रद्धालुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। 10 अन्य को हल्की चोटें आई है और उपचार जारी है। मृतकों की लिस्ट घायल श्रद्धालुओं की लिस्ट जिन्हें चोट नहीं लगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *