हिमाचल में पत्नी की चाकू से हत्या, पति गिरफ्तार:गले पर तेजधार हथियार के निशान, फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के कसौली में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तेजधार हत्यार से मौत के घाट उतार दिया। कसौली के शनोगी गांव में आरोपी ने शनिवार देर शाम इस घटना को अंजाम दिया। संदिग्ध लोगों से पूछताछ के आधा पर पुलिस ने बीती शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस के अनुसार- शनोगी निवासी चतर सिंह (43) और उसकी पत्नी सुमन (38) के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान चतर सिंह ने कथित तौर पर पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिए। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कुठाड़ की टीम मौके पर पहुंची और मौके पर खून से लथपथ हालत में सुमन मृत पाई गई। उसके गले और शरीर पर धारदार हथियार के कई गहरे घाव पाए गए। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि सुमन की हत्या उसके पति ने ही की है। मृतक महिला की रिश्तेदार पूजा निवासी शामती ने पुलिस को बताया कि परिवार को नरेन्द्र सिंह ने मोबाइल फोन पर झगड़े की सूचना दी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और सुमन को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने चाकू-कैंची बरामद की पुलिस ने घटनास्थल से एक चाकू और एक कैंची बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जिन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। घरेलू विवाद से जुड़ा मामला लग रहा:DSP डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *