हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल, 8-IAS और 5-HAS बदले:गंधर्वा राठौर को DC हमीरपुर; शैनामोल रतूड़ी को सचिव GAD लगाया

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 8-IAS और -HAS के अधिकारियों के तबादले व तैनाती के आदेश जारी किए है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने यह आदेश सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल द्वारा जनहित में तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए है। जारी आदेशों के अनुसार- साल 2007 बैच की आईएएस अधिकारी ए. शैनामोल रतूड़ी को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण एवं वित्तीय लेखा) के साथ-साथ शिमला मंडलायुक्त का एडिश्नल चार्ज सौंपा है। आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को कांगड़ा मंडलायुक्त के साथ सचिव (तकनीकी शिक्षा) नियुक्त किया गया है। DC हमीरपुर अमरजीत सिंह को सचिव (सहकारिता) बनाया है, जबकि गंधर्वा राठौर को हमीरपुर का नया डीसी नियुक्त किया है। दिलीप कुमार नेगी को विशेष सचिव (राज्य कर एवं आबकारी) के पद पर तैनाती दी गई है और उन्हें उद्योग एवं गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नेत्रा मेती को नगर निगम पालमपुर का आयुक्त लगाया इसके अलावा दिव्यांशु सिंगल को हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। नेत्रा मेती को नगर निगम पालमपुर की आयुक्त बनाया गया है, जबकि सचिन शर्मा को शिमला में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-परियोजना निदेशक (DRDA) नियुक्त किया गया है। राजीव कुमार को कार्मिक विभाग का एडिश्नल चार्ज वहीं, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) के अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं। राजीव कुमार को विशेष सचिव (कार्मिक) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। कुलबीर सिंह राणा को उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) तलवाड़ा, संजीत शर्मा को एसडीएम थुनाग, सुमेध शर्मा को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं और गणेश ठाकुर को नगर निगम पालमपुर का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *