हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल:24 HAS अधिकारियों के तबादले, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने सीएम सुक्खू के अतिरिक्त सचिव हरीश गज्जू को प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अतिरिक्त जिम्मेदारी के अलावा एक साथ 24 HPAS अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना के कार्यालय ने इसकी नोटिफिकेशन जारी की है। प्रदेश सरकार ने 2007 बैच के HPAS अधिकारी नरेश ठाकुर को हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का डायरेक्टर (पर्सनल एंड फाइनेंस) नियुक्त किया गया है। वह पहले राज्य परिवहन प्राधिकरण के सचिव और परिवहन के अतिरिक्त आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। 2010 बैच के निशांत ठाकुर को अतिरिक्त सचिव (राजस्व-डीएमसी) बनाया गया है। वह प्रोग्राम मैनेजमेंट यूनिट के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं डॉ. जितेंद्र कुमार को खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए रजिस्ट्रार बनें ज्ञान सागर नेगी
सरकार ने 2011 बैच के ज्ञान सागर नेगी को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बनाया गया है और डॉ. सोनिया ठाकुर को ग्रामीण विकास के अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त है। प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 2012 बैच के जगन ठाकुर को हिमफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं 2013 बैच के शशि पाल नेगी को सरदार वल्लभभाई पटेल विश्वविद्यालय, मंडी का रजिस्ट्रार बनाया गया है। वह डॉ. मदन कुमार की जगह लेंगे, जो अब तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। HAS अधिकारी सुनयना शर्मा को कुल्लू से मंडी डिवीजन में सहायक आयुक्त बनाया गया है। HAS राम प्रसाद को कांगड़ा से हमीरपुर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं HAS अधिकारी चेतना खड़वाल को राज्य सूचना आयोग में सचिव बनाया गया है। विकास शुक्ला को कुल्लू से सुजानपुर का एसडीएम पद पर नियुक्ति दी है। डॉ. भावना को अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विशेष योग्यजन सशक्तिकरण विभाग में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सिरमौर के नए एसडीएम बनें पंकज शर्मा
वहीं पंकज शर्मा को बंजार से बदलकर कफोटा (सिरमौर) का एसडीएम बनाया है। इसके अलावा हर्ष अमरेंद्र सिंह को शिमला में एसडीएम, संजय कुमार को शिमला में सहायक निपटारा अधिकारी और प्रदीप कुमार को कांगड़ा में सहायक निपटारा अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं निशांत तोमर को रामपुर से बंजार का एसडीएम नियुक्त किया गया है। दुर्गम जिला लाहुल स्पीति के संकल्प गौतम को अब बैजनाथ का एसडीएम और देवी चंद को बैजनाथ से शिमला में उपायुक्त का सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं मनोज कुमार-III (HPAS 2020) को लाहौल-स्पीति के उदयपुर से स्थानांतरित कर ऊना नगर निगम का संयुक्त आयुक्त नियुक्त किया गया है। डॉ. संजय भागवती (HPAS 2022) को शिमला के जिला पर्यटन विकास अधिकारी पद से शहरी विकास विभाग में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। संजीव कुमार-III (HPAS 2023) को चंबा जिले के भरमौर के एसडीएम पद से मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। एलिशा चौहान (HPAS 2025) को लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर का एसडीएम बनाया गया है। जगदीश शर्मा (HPAS 2025) को शिमला का जिला पर्यटन विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। एलिशा चौहान और जगदीश शर्मा दोनों पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। प्रदेश सरकार ने इन सभी अधिकारियों की ट्रांफ़सर व नियुक्ति आदेश जारी कर दिए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *