हिमाचल में फिर बर्फबारी का अलर्ट:कल से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय; तापमान में आएगी गिरावट, लाहौल में 3 फीट जमी बर्फ

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदलने वाला है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 फरवरी की रात से नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने पूर्वानुमान लगाया है। हिमाचल प्रदेश के दूर दूरदराज जिला लाहुल स्पिति में बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल में 2 से 3 फीट बर्फ जमी हुई है। रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों शनिवार को भी बर्फ गिरी है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में न जाने की चेतावनी दी है। IMD के अनुसार 25 से 28 फरवरी तक राज्य में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहेगा। इस दौरान प्रदेश के जमकर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है । 25 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 26 से 28 फरवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। कई स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान में आएगी 7 तक डिग्री तक गिरावट मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है । 26 फरवरी तक तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।वर्तमान में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान काफी कम है। ताबो में न्यूनतम तापमान -9.6 डिग्री, केलांग में -8.5 डिग्री और कल्पा में -1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *