पंजाब और हिमाचल में सोमवार को मौसम के अलग-अलग रंग दिखे। पंजाब में कई जगह सुबह के समय धुंध रही तो कई जगह दोपहर में धूप निकली। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को भी सूबे में गहरी धुंध का अलर्ट है। वहीं, हिमाचल में रविवार रात ऊंची चोटियों में हुई ताजा बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। लाहौल-स्पीति के रोहतांग और भरमौर में 6 इंच, गोंदला में 12 सेंटीमीटर, सांगला में 10.5 सेंटीमीटर, केलांग में 3 सेंटीमीटर, कल्पा व मनाली में 2.5 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई। उधर, धुंध के कारण रविवार रात से सोमवार सुबह मोगा में कई वाहन टकरा गए। इससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर,अजीतवाल में कोहरे और लापरवाही के चलते सोमवार सुबह करीब 6:50 बजे बस अड्डे के पास पंजाब रोडवेज की बस को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस कंडक्टर समेत 4-5 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। पंजाब का तापमान जिला अधिक न्यून. रोपड़ 22.7 11.2 अमृतसर 19.1 7.4 लुधियाना 19.1 7.4 नवांशहर 21.0 9.5 आगे ऐसा रहेगा मौसम…पंजाब में मंगलवार को धुंध रहेगी। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। हिमाचल में आज रात और कल हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 4 और 5 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कुल्लू के पुलंगा गांव में रविवार रात को हुई बर्फबारी के बाद का नजारा।


