देश के उत्तरी राज्यों में बर्फबारी जारी है। बीते दिन 18 राज्यों में कोहरे के कारण सुबह विजिबिलिटी कम रही। दिल्ली में 117 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुईं। वहीं, 10 कैंसिल की गई। दिल्ली आने वाली 27 ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकीं। IMD के मुताबिक दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई उत्तरी राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर रहा, साथ ही ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई और कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। हिमाचल के कई हिस्सों में तापमान 1 से 5°C के बीच दर्ज किया गया, जबकि राजस्थान, गुजरात समेत के देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 6 से 10°C तापमान दर्ज हुआ। कश्मीर के ऊंचे इलाकों और घाटी के कुछ मैदानी इलाकों में गुरुवार को बर्फबारी हुई। इसके बाद ठंड बढ़ गई और अधिकतर जगहों पर रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -7°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पहलगाम -11.8°C तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अगले 2 दिन मौसम का अनुमान… 19 जनवरी: 12 राज्यों में कोहरे का अलर्ट 20 जनवरी: IMD ने मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर-चंबल में कोहरा, भोपाल-इंदौर में बादल, एमपी में 2 दिन बदला रहेगा मौसम मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में अगले 2 दिन कोहरा रहेगा जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, 19-20 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ेगा। इस बार जनवरी के आखिरी सप्ताह में भी तेज ठंड पड़ने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 55 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, चित्रकूट सबसे ठंडा, 17 जिलों बारिश की संभावना यूपी में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। सुबह से 55 जिलों में कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई है। मौसम विभाग ने आज भी 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओले भी गिर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कई जिलों में बारिश का अलर्ट, आज शीतलहर-कोहरे की आशंका, रात के तापमान में गिरावट राजस्थान में मावठ का दौर अभी नहीं थमेगा। वहीं, 31 जनवरी तक सर्दी से कोई राहत मिलने की भी उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 22 जनवरी से राजस्थान में एक नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। इसके प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 5 जिलों में घनी धुंध, 8 में 3 घंटे तक हालात खराब रहेंगे, 21-22 जनवरी को बारिश के आसार हरियाणा में आज कई जगह धुंध छाई हुई है। हिसार, रेवाड़ी, नारनौल, झज्जर और चरखी दादरी घनी धुंध की चपेट में हैं। हिसार में तो विजिबिलिटी जीरो है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा और सोनीपत में घनी धुंध का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट, 24 घंटे में 11 डिग्री गिरा सियोबाग का पारा हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के बाद आज वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर हो गया है। प्रदेश में इससे आज ज्यादातर भागों में मौसम साफ हो गया है। आज कुछ इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्यम ऊंचे और निचले इलाकों में धूप खिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: पटना में बादल छाए रहने की संभावना; 2 दिन बाद और गिरेगा पारा उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं, पटना में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…


