हिमाचल में भाजपा का ‘संविधान पर्व’ शुरू:केंद्रीय मंत्री जितेंद्र बोले- कांग्रेस की पोल खोलेगी BJP, सोनिया गांधी को थी भारत रत्न देने की तैयारी

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ समय से कांग्रेस पार्टी दुष्प्रचार कर भ्रम फैला रही है कि भाजपा संविधान विरोधी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस झूठ का भंडाफोड़ किया जाएगा। इसी मकसद से देशव्यापी अभियान ‘संविधान पर्व’ आज से प्रदेश में आरंभ किया है। हिमाचल में राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार इस अभियान को जिला व मंडल स्तर तक लेकर जाएंगे। इस दौरान जनता को कांग्रेस की सच्चाई बताई जाएगी कि इस देश में कांग्रेस ने क्या किया और भाजपा ने क्या किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कांग्रेस ने पंडित ज्वाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भारत रत्न दिया। सोनिया गांधी को भी भारत रत्न देने वाले थे, लेकिन सरकार बदल गई। इसलिए बच गया। राहुल गांधी भी लेने के लिए तैयार है। मगर जिन डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को दुनिया ने सराहा, उन्हें कांग्रेस ने भारत रत्न नहीं दिया। डॉ. अंबेडकर को भाजपा सरकार ने भारत रत्न दिया। उन्होंने कहा कि 1952 में अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम कांग्रेस ने किया। जब उनका दिल्ली में स्वर्गवास हुआ, तो मृतक शरीर का निरादर कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने 88 बार अनुछेद 356 का दुरुपयोग किया: डॉ. सिंह डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, लगभग 88 बार कांग्रेस की सरकारों ने 356 अनुछेद का दुरुपयोग किया, सरकारें भंग व बचाने के लिए। जब-जब भी संविधान का संशोधन कांग्रेस सरकार ने किया, उसके पीछे की मंशा थी सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस सरकार या परिवारवाद को बचाने के लिए। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। इनके पापों का प्रायश्चित मोदी जी ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *