हिमाचल में रिटायर अधिकारी के साथ 82 लाख का फ्रॉड:स्टॉक-आईपीओ में निवेश पर 1200% ब्याज का प्रलोभन दिया; फेसबुक लिंक पर किया क्लिक

हिमाचल प्रदेश में एक रिटायर अधिकारी के साथ 82 लाख रुपए का ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है। हमीरपुर के रिटायर अधिकारी ने ज्यादा मुनाफे के चक्कर में मोटी रकम शातिरों को ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने मंडी के साइबर पुलिस थाना में FIR करवा दी है। इसके बाद पुलिस ने अधिकारी के 16 लाख रुपए डूबने से बचा दिए और विभिन्न बैंकों में यह राशि होल्ड करवा दी। पुलिस के अनुसार, जब तक उसे पता चला तब तक शातिर रिटायर अधिकारी ने 8 बार की ट्राजेक्शन करके 82 लाख शातिरों के बताए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। बताया जा रहा है कि शातिरों ने 1200 फीसदी ब्याज का भरोसा दिया दिया। इसी के चक्कर में रिटायर अधिकारी ने अपने जीवन की पूरी जमा-पूंजी लुटा दी। फेसबुक पर लिंक क्लिक करने के बाद फ्रॉड शुरू रिटायर अधिकारी ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर कुछ दिन पूर्व एक लिंक मिला था। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इस ग्रुप में लगभग 150 मेंबर थे। शातिरों ने पीड़ित को निवेश के प्लान बताए। फर्जी स्टॉक जिओ एप पर उसे स्टॉक और आईपीओ में निवेश का प्रलोभन दिया। पीड़ित को जब शक होने लगा तो उसने पैसा वापस मांगा। मगर शातिरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। तब जाकर पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने यूको बैंक, बंधन, ICICI और HDFC बैंक चारों खातों में जमा नगदी को ट्रांसफर किया। पुलिस की सावधानी बरतने की सलाह पुलिस ने लोगों से इस तरह ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की अपील की है। अंजान नंबर से आने वाले कॉल और इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है। शातिर लोगों को अधिक मुनाफे का झांसा देकर शिकार बना रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *