हिमाचल में विंटर क्वीन के शुरू हुए ऑडिशन:विजेता को मिलेगा 1 लाख का इनाम, 24 जनवरी को मनुरंगशाला में होगा मेगा फाइनल

हिमाचल प्रदेश के मनाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के दूसरे दौर के ऑडिशन का आयोजन चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में किया गया। फैशन कोरियोग्राफर और ग्रूमर दिव्यांगना मेहता की देखरेख में हुई चयन प्रक्रिया में करीब 30 प्रतिभागियों में से 10 सुंदरियों को अगले दौर के लिए चयनित किया गया। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों में सुहानी, श्वेता जसवाल, अमीषा ठाकुर, वंशिका, सिमरन, हिमानी खन्ना, कोमल प्रीत कौर, आरज़ू, तमन्ना और हिमानी वर्मा शामिल हैं। ऑडिशन के आगामी दौर 16 जनवरी को मंडी, 18 जनवरी को कुल्लू और 20 जनवरी को मनाली में आयोजित किए जाएंगे। 24 जनवरी को होगा मेगा फाइनल राष्ट्रीय स्तर के मनाली विंटर कार्निवल का मेगा फाइनल 24 जनवरी को मनुरंगशाला में आयोजित किया जाएगा। विंटर कार्निवल कमेटी ने पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए बताया कि विजेता को एक लाख रुपये, प्रथम उपविजेता को 50 हजार रुपये और द्वितीय उपविजेता को 30 हजार रुपये की नकद राशि के साथ ताज पहनाया जाएगा। यह प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *