हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट के हवाणी के पास आज सुबह सरकारी बस हादसे का शिकार हो गई। गोभड़ता से सरकाघाट जा रही एचआरटीसी बस सड़क से अनियंत्रित होकर नीचे खेतों में जा लुढ़की। इस हादसे में 15 यात्री घायल बताए जा रहे है। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत लगभग 18 यात्री सवार थे। बस ड्राइवर को ज्यादा चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अपनी निजी गाड़ियों और एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। घायलों का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..


