हिमाचल में सोने की नकली ईंट के नाम पर फ्रॉड:बुजुर्ग से 2 लाख ठगे, दोबारा ठगी का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में एक बुजुर्ग के साथ सोने की ईंट के नाम पर दो लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल, कुछ शातिरों ने बिलासपुर से 65 साल के नंद लाल को नकली सोने की ईंट दी। नंदलाल ने जब इसकी जांच करवाई तो उसके होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2024 को बिलासपुर के झंडुता के नंद लाल को राजू नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि मकान की खुदाी में तीन सोने की ईंटे मिली है। राजू ने नंदलाल को एक ईंट की कीमत दो लाख रुपए बताई और उसे फिरोजपुर जिरका बुलाया। नंद लाल ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और पैसे लेकर फिरोजपुर के जिरका पहुंचे। बस अड्डे पर राजू से मिलकर ईंट खरीदी और दो लाख रुपए दे दिए। नंदलाल ने घर आकर जब ईंट की जांच करवाई तो वह नकली पाई गई। इसके बाद राजू का फोन भी बंद हो गया। शातिर ने 23 फरवरी को दोबारा फोन किया बीते 23 फरवरी को राजू ने 2 और ईंटें बेचने के लिए नंदलाल को फोन किया। नंद लाल ने चतुराई दिखाते हुए उन्हें खरीदने की हामी भरी और उसे अपने घर बुलाया। इस बार नंद लाल ने पुलिस को पहले ही सूचना दे दी थी और अपने साथ पहले हुई ठगी की पूरी जानकारी दी। बीते कल जैसे ही राजू और उसका एक अन्य साथी नंद लाल के घर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 3 नकली ईंटों के साथ दो गिरफ्तार: SP बिलासपुर के SP संदीप धवल ने बताया कि दो आरोपियों को तीन नकली ईंटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *