हिमाचल में हरियाणा के बच्चे सिखेंगे आइस स्केटिंग:सिस्सू लेक में शुरू हुआ चार दिवसीय कैंप, खेलो इंडिया के खिलाड़ी भी करेंगे अभ्यास

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिस्सू लेक में चार-दिवसीय आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन जिला उपायुक्त राहुल कुमार ने किया। यह शिविर जिला प्रशासन लाहौल-स्पीति और हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन मनाली के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। 70 बच्चे कर रहे प्रतिभाग शिविर में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुल 70 बच्चे आइस स्केटिंग के गुर सीखेंगे। इसके अलावा, जनवरी 2025 में लेह में होने वाली खेलो इंडिया आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के 22 खिलाड़ी भी यहां अभ्यास करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं और प्रशासन भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना बना रहा है। काजा में भी जल्द होगी आइस स्केटिंग की प्रतियोगिता काजा उपमंडल में जल्द ही आइस हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की भी घोषणा की गई है। कार्यक्रम में हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल, आइस स्केटिंग एसोसिएशन कल्लू की अध्यक्षा सुमन ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रशासन का उद्देश्य है कि स्केटिंग, स्की और आइस हॉकी जैसे शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देकर स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *