हिमाचल में 26 मार्च तक मौसम साफ:पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा; बर्फ वाले क्षेत्रों में पर्यटकों की बढ़ी रौनक

हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च तक प्रदेश भर में अधिकतम स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, IMD का पूर्वानुमान है कि लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के बहुत अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। बड़ी संख्या में पर्यटक भी बर्फ का आनंद लेने के लिए ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे पहुंच रहे हैं। दो सप्ताह तक यहां पहाड़ बर्फ से ढके रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 दिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। तापमान में उछाल आने के बाद प्रदेश में गर्मी बढ़ जाएगी। दूसरी तरफ, पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू और लाहौल स्पीति के विभिन्न स्थलों पर पहुंच रहे हैं। सोलंग नाला, कोकसर, अटल टनल रोहतांग के दक्षिणी और उत्तरी द्वार तथा हामटा पास पर पर्यटकों की भीड़ देखी जा रही है। वर्तमान में कोकसर, रोहतांग टनल और सोलंग नाला में बर्फ जमी है। यहां पर 15 से 20 दिनों तक बर्फ का आनंद लिया जा सकेगा। पर्यटक इन स्थानों पर बर्फ के बीच मौज-मस्ती कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *