हिमाचल में 26 से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना:न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी; नेरी में पारा 31.5 डिग्री पहुंचा

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 और 27 मार्च को मौसम में बदलाव आ सकता है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश में लगातार धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। पहाड़ों में लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। नेरी में सबसे अधिक 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मंडी में 28.1 डिग्री, सोलन में 26.5 डिग्री और शिमला में 20.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी सप्ताह में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *