हिमाचल में 3 अप्रैल तक मौसम साफ:4 दिनों में 4 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान; 3 से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में आगामी 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। वहीं IMD का पूर्वानुमान है कि 3 अप्रैल से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहुल-स्पीति और किन्नौर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश सकती है। हालांकि, आने वाले सप्ताह के बाकी दिनों में राज्य में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसी तरह अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान केलांग में 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गए। लोगों को कई शहरों में गर्मी सता रही है। IMD के अनुसार चंबा में 27.4 केलोंग 3.1, धर्मशाला 26 रंगरा 29.7,मनाली 23.8 , सेओबाग 19.9 ,भुंतर 30.6 ,ऊना 3.0, मंडी 30.3 ,बरठीं, 39.6 ,सुंदरनगर 30.6 ,कल्पा 7.8 ऊना 33.0 , जुब्बरहट्टी 27.0 , कसौली 22.2,शिमला 24.4 ,सोलन 30.0 नाहन 29.3 , अधिकतम तापमान बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *