हिमाचल में 3 दिन बाद बारिश-बर्फबारी:कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन, 10 शहरों में पारा 5॰C से नीचे, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बाद फिर से बारिश-बर्फबारी होगी। इससे पहले, दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा हो गया है, जबकि निचले इलाकों में कोहरे की वजह से न्यूनतम अभी भी सामान्य से नीचे है। आज भी मैदानी इलाकों में आज सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। खासकर बिलासपुर शहर में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। भाखड़ा बांध के आसपास और मंडी की बल्ह घाटी में भी 100 मीटर से कम विजिबिलिटी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में सुबह-शाम और रात के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे गिर गया है। इस वजह से मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर और सोलन की रातें शिमला से ठंडी हो गई है। इन चारों जिलों में कल भी कोहरे का यलो अलर्ट दिया गया है। बीती रात को शिमला का पारा 7.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंडी के सुंदरनगर का 3.5 डिग्री सेल्सियस, कुल्लू के भुंतर का 2.1 डिग्री, धर्मशाला का 5.2 डिग्री, ऊना का 5.5 डिग्री, सोलन का 3.0 डिग्री और बरठी का 4.1 डिग्री तक गिर गया है। ठंड से बचने को लोग आग के अलाव का सहारा ले रहे है। कुकुमसैरी का पारा माइनस 14.1 डिग्री तक लुढ़का वहीं लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का तापमान माइनस 14.1 डिग्री, ताबो का माइनस -11.4 डिग्री और मनाली का 0.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 10-11 को अच्छी बारिश-बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार- प्रदेश में 9 फरवरी को ताजा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इस दिन चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्र में धूप खिलेगी, लेकिन 10 और 11 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर भागों में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *