हिमाचल में 4 दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना:बीते दिन कोहरे से दिल्ली से 41 ट्रेनें लेट रहीं; 21 दिसंबर से कोहरा होने के आसार

IMD ने हिमाचल प्रदेश में अलगे चार दिनों यानी गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार को निचले इलाकों में शीतलहर चलने के आसार हैं। इससे पहले रविवार को राज्य की अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा रहा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। बीते दिन कोहरे के कारण दिल्ली से चलने वाली 41 ट्रेनें देरी से चलीं। शहर में सोमवार को भी कोहरा छाए रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक 21 जनवरी से हिमालय के पश्चिमी इलाके में बारिश का अनुमान है। इससे तापमान बढ़ने और कोहरा कम होने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार को बर्फबारी के बाद पूरा इलाका व्हाइट वंडर में बदल गया। श्रीनगर तापमान 4.1°C दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग का तापमान -1.6°C, पहलगाम का 0.6°C, जम्मू शहर का 16.6°C और कटरा का 14.6°C तापमान दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की तस्वीरें… हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 5 दिन तक बारिश के आसार
IMD की वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन रॉय ने बताया कि हिमालय के पश्चिमी इलाकों में 21 जनवरी से बारिश बढ़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार हैं। 21 जनवरी से इसमें बढ़ोतरी होगी और 22-23 जनवरी के आसपास यह अपने चरम पर होगी। मैदानी इलाकों में 22 जनवरी से बारिश शुरू होने और 23 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान भी आ सकता है। कोहरे की स्थिति में भी काफी कमी आएगी। 21 जनवरी: 6 राज्यों में बारिश, हिमाचल में बर्फबारी राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 20 से ज्यादा शहरों में घना कोहरा, ग्वालियर-चंबल में 50 मीटर दूर देखना भी मुश्किल मध्यप्रदेश का आधा हिस्सा कोहरे से ढंक गया है। रविवार सुबह 20 से ज्यादा जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने आज शाजापुर, सीहोर, रायसेन, रतलाम और सिंगरौली में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 15 जिलों में आज कोहरे का अलर्ट, जयपुर समेत कई शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। जयपुर, कोटा, सीकर, पिलानी समेत कई जिलों में शनिवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। गंगानगर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ समेत कुछ शहरों में कल कोल्ड-डे की स्थिति रही। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 51 जिलों में भीषण कोहरा, टूरिस्ट बस डंपर में घुसी, ड्राइवर का पैर कटकर अलग; 10 घायल यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह से 51 जिलों में घना कोहरा छाया है। कानपुर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। शनिवार को कोहरे के चलते वाराणसी में 6 और आगरा में 8 ट्रेनें लेट आईं। वाराणसी-लखनऊ के बीच दो फ्लाइटें निरस्त कर दी गई। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, अगले 3 दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति; 26 जनवरी के बाद पारा चढ़ेगा बिहार में बर्फीली पछुआ हवा चल रही है। इस कारण लोगों को अधिक ठंड महसूस हो रही है। अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 2 जिलों में छाई धुंध, जींद में विजिबिलिटी 5 मीटर से कम, 8 इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बारिश संभव हरियाणा के जींद और कैथल में धुंध छाई है। विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के 17 जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से यलो अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को अधिकतर इलाकों में धुंध रहेगी। वहीं, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसका टर्फ गुजरात से पंजाब बॉर्डर तक देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *