हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:तापमान में आई गिरावट, ऊना में 35 डिग्री पहुंचा पारा, मार्च में 28 प्रतिशत कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पहाड़ों पर बारिश के कोई आसार नहीं है। इससे गर्मी में और इजाफा होगा। इस बीच ऊना का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा के साथ 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। अगले सप्ताह तापमान में और इजाफा होगा। थोड़ी राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है और प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। 24 घंटे में कांगड़ा का पारा 5.8 डिग्री गिरा कांगड़ा का अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.8 डिग्री गिरने के बाद 27.0 डिग्री सेल्सियस रह गया है। इसी तरह ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में कमी जरूर आई है। मगर प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। मार्च में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश प्रदेश में मार्च महीने में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 28 मार्च तक 105.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 75.8 मिलीमीटर बादल बरसे है। इस दौरान चंबा और ऊना में सबसे कम बारिश हुई है। शिमला और कुल्लू दो ही जिले ऐसे है जहां मार्च में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *