हिमाचल में 779 लेक्चरर-हेडमास्टर को प्रमोशन:प्रिंसिपल बनाए गए; 15 दिन में जाइनिंग देनी होगी, शैक्षणिक सत्र पूरा होने तक मौजूदा स्कूल में करेंगे काम

हिमाचल के शिक्षा विभाग ने स्कूल लेक्चरर और हेडमास्टर को नए साल से पहले प्रमोशन का तोहफा दिया है। विभाग ने 267 स्कूल लेक्चरर और 512 हेडमास्टर को स्कूल प्रिंसिपल प्रमोट किया है। इसे लेकर सेक्रेटरी एजुकेशन ने ऑर्डर जारी कर दिए है। शिक्षा विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों के आधार पर प्रमोशन दी है। कुल मिलाकर 779 लेक्चरर-हेडमास्टर को प्रिंसिपल बनाया गया है। प्रमोशन तत्काल प्रभाव से मानी जाएगी और पदोन्नत अधिकारियों को लेवल-21 वेतनमान दिया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया कि प्रमोट प्रिंसिपल को FR-22 के तहत वेतन निर्धारण का विकल्प नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से एक महीने के भीतर देना होगा। सभी को डिप्टी डायरेक्टर सेक्रेटरी कार्यालय में जाइनिंग रिपोर्ट देनी ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। इसके बाद, संबंधित डिप्टी डायरेक्टर सभी प्रिंसिपल की जॉइनिंग रिपोर्ट बनाकर 15 दिन के भीतर डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन को भेजेगे। शैक्षणिक सत्र समाप्त होने तक वहीं काम करते रहेंगे शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा शैक्षणिक सत्र पूरा होने तक सभी पदोन्नत प्रिंसिपल अपने वर्तमान पोस्टिंग प्लेस पर लेक्चरर-हेडमास्टर के रूप में ही कार्य करते रहेंगे। विभाग का कहना है कि बीच सत्र में 779 प्रिंसिपलों का स्थानांतरण शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है, जिससे छात्रों की पढ़ाई बाधित होगी। विभाग ने साफ किया कि बेशक, शैक्षणिक सत्र खत्म होने तक लेक्चरर-हेडमास्टर के रूप में कार्य करेंगे, लेकिन डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय में जाइनिंग रिपोर्ट देने से वह प्रिंसिपल पद के वेतन-भत्तों के हकदार हो जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *