हिमाचल में BJP विधायक हंसराज को रेगुलर जमानत मिली:नाबालिग के यौन शोषण का मामला; पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में दर्ज कर किया था केस

हिमाचल प्रदेश में चंबा जिलs के चुराह से BJP विधायक हंसराज को आज (गुरुवार को) रेगुलर जमानत मिल गई है। पूर्व में जिला एवं सत्र न्यायालय चंबा ने उन्हें 27 नवंबर तक अग्रिम जमानत दी थी। आज फिर से उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इसके बाद, कोर्ट से आज उन्हें बड़ी राहत मिली। दरअसल, BJP विधायक पर बीते साल अश्लील चैट और नग्न तस्वीरें मांगने के आरोप लगाने वाली युवती ने 7 नवंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है। इसके बाद, हंसराज ने गिरफ्तारी से बचने को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। इससे पहले, बीते साल भी 16 अगस्त को विधायक पर एक एफआईआर पीड़िता और 6 नवंबर 2025 को दूसरी एफआईआर युवती के पिता ने दर्ज करवाई। हालांकि पीड़िता तब अपने बयान से मुकर गई थी। अब नए सिरे से यह विवाद उठा है। सिलसिलेवार पढ़ें क्या है पूरा मामला विधायक हंसराज ने ली राहत की सांस कोर्ट ने रेगुलर जमानत मिलने के बाद तीन बार के विधायक ने राहत की सांस ली है, क्योंकि यह मामला निरंतर तूल पकड़ रहा है। बीते कल विधानसभा के विंटर सेशन के दौरान भी कांग्रेस ने इसी मामले में प्रदर्शन किया और विधायक से इस्तीफा देने की मांग की। हंसराज पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद भारतीय जनता पार्टी भी बैकफुट पर आई है, क्योंकि हंसराज मामले में ही बीजेपी के एक अन्य विधायक से भी चंबा पुलिस पूछताछ कर चुकी है। बीते डेढ़ महीने के दौरान बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई, बीजेपी शिमला के पूर्व सांसद के बेटे पर बी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *