हिमाचल में HRTC बस पलटी, 15 घायल​​​​​​​:3 छात्र भी शामिल, शीलघाट से शिमला जा रही थी; प्रेशर पाइप फटने से नहीं लगा ब्रेक

हिमाचल प्रदेश के सोलन में आज सुबह HRTC बस सड़क पर पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस और स्थानीय लोगों के वाहनों की मदद से नजदीक के अर्की अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 10 घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सोलन जिला के अर्की में शीलघाट से शिमला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की HP-03B-6202 नंबर बस की प्रेशर पाइप फट गई। इसके बाद ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक लगाई तो बस पहाड़ी से टकराने के बाद सरयांस-पीपलूघाट सड़क पर पलट गई। 3 स्कूली बच्चे भी घायल हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। ड्राइवर और कंडक्टर को भी इस हादसे में चोटें आई हैं। तीन स्कूली बच्चे भी घायल हुए हैं। कंडक्टर बोला- प्रेशर पाइप फटने से हादसा बस के कंडक्टर हीरालाल ने बताया कि गाड़ी की प्रेशर पाइप फटने से हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि जैसे ही ड्राइवर ने ब्रेक लगाई, बस पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे। यह हादसा शुक्रवार सुबह 7 बजकर 40 मिनट के करीब हुआ। अर्की की सरयांज पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि हादसे में घायल सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सड़क से नीचे पलटी होती तो बड़ा हादसा होता गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी और सड़क पर ही पलट गई। यदि सड़क से बाहर बस पलट जाती तो करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरती। इससे जान व माल दोनों का बड़ा नुकसान होता। यात्रियों में मची चीख-पुकार हादसे के वक्त कुछ देर को मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अर्की अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। ज्यादातर यात्रियों को सिर, मुंह और बाजू में चोट आई है। यहां देखे हादसे से जुड़ी PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *