हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने छत्तर सिंह:इंटरव्यू के बाद हाईकमान का ऐलान; NSUI के अध्यक्ष भी रह चुके

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने शिमला निवासी कांग्रेस नेता छत्तर सिंह हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तर सिंह इससे पहले हिमाचल में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में छत्तर सिंह को सबसे ज्यादा 60 हजार वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर ऊना के अखिल अग्निहोत्री को 37 हजार वोट और सिरमौर के राहुल चौहान को 15 हजार वोट मिले थे। इसके बाद पार्टी हाईकमान ने आज दिल्ली में इन तीनों के इंटरव्यू के आधार पर छत्तर सिंह का चयन किया और उन्हें हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष घोषित कर दिया। छत्तर सिंह शिमला जिला के रोहड़ू से संबंध रखते हैं। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे: छत्तर सिंह छत्तर सिंह ने बताया कि वह पूरे संगठन को साथ लेकर चलेंगे। युवाओं के हक में काम करेंगे। युवाओं में नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा कांग्रेस की बैठक होगी। इसमें आगामी कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सोलन कालेज से करियर की शुरुआत छत्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोलन कालेज से की। सोलन कालेज में कैंपस सेक्रेटरी, सोलन जिला महासचिव, सोलन जिला अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद नेशनल काउंसिल के सदस्य भी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *