हिमाचल विधानसभा बजट सत्र:नशा खत्म करने और विधवा महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नीति बनाने पर होगी चर्चा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज 14वां दिन है। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान स्टूडेंट और टीचरों के विदेश भ्रमण का मामला सदन में गूंजेगा। यह सवाल बीजेपी विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा पूछा गया है। इसी तरह बंदोबस्त, एडीबी द्वारा फंडिंग, आपदा में घर खोने वालों को जमीन उपलब्ध कराने जैसे सवाल भी पूछे गए हैं। प्रश्नकाल के बाद हिमाचल प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम संशोधन विधेयक को प्रस्तुत किया जाएगा। प्राइवेट मेंबर डे पर इन मुद्दों पर चर्चा विधानसभा में आज प्राइवेट मेंबर-डे है। इस दौरान नशे के खात्मे के लिए नीति बनाने पर चर्चा होगा। यह संकल्प कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया द्वारा लाया गया है। इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य बोलेगे। विधवा महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने पर चर्चा इसके बाद विधवा महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए नीति बनाने पर विचार होगा। यह संकल्प बीजेपी विधायक डॉ. जनक राज द्वारा लाया गया है। विधानसभा में आखिरी संकल्प चौपाल के बीजेपी विधायक बलवीर वर्मा का है। इसमें ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए नीति बनाने को लेकर विचार होगा। सदन के भीतर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा चलेगी और सदन के बाहर भारतीय जनता पार्टी धरना देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *