हिमाचल विधानसभा बजट सत्र:पूर्व PM मनमोहन, किशन कपूर के शोकोद्गार से शुरू होगी कार्यवाही, राज्यपाल के अभिभाषण पर तपेगा सदन, सप्लिमेंटरी बजट का पारण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह और कांगड़ा से सांसद, धर्मशाला से विधायक एवं पूर्व मंत्री किशन कपूर के शोकोद्गार के साथ शुरू होगी। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों दलों के नेता अपने शोकोद्गार से दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद प्रश्नकाल शुरू होगा। आज ज्यादातर सवाल सदस्यों ने सड़कों की खस्ताहालत से जुड़े पूछे हैं। प्रश्नकाल के बाद करंट फाइनेंशियल ईयर का सप्लिमेंटरी बजट पारित होगा। बीते साल मुख्यमंत्री सुक्खू ने 58444 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। इससे ज्यादा खर्च चर्चा के बाद पास किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू आज सदन में राज्यपाल द्वारा मंजूर विधेयक भी पेश करेंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर होगी चर्चा इसके बाद राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा चलेगी। बीते कल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने डेढ़ घंटे तक अभिभाषण पढ़ा और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। आज से तीन दिन तक इस पर चर्चा चलेगी। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य अपनी अपनी बात कहेंगे। इस दौरान टकराव देखने को मिल सकता है, क्योंकि विपक्ष पहले ही राज्यपाल के अभिभाषण को कांग्रेस सरकार का झूठ पुलिंदा चुका है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर राज्यपाल के माध्यम से झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इसे लेकर सदन के भीतर भी विपक्ष कांग्रेस सरकार द्वारा राज्यपाल के माध्यम से गिनाई गई उपलब्धियों को लेकर हमला बोलेगा। 17 मार्च को CM सुक्खू पेश करेंगे बजट हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुक्खू 17 मार्च को आगामी वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। चार दिन की चर्चा के बाद 26 मार्च को यह पारित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *