हिमाचल विधानसभा में गूंजा भारत-पाक मैच का मामला:कांग्रेस MLA बोले-पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए, अनुमति वापस लें; बेरोजगारी को लेकर हंगामा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आज (बुधवार) भारत-पाकिस्तान के बीच टी-20 क्रिकेट मैच का मामला गूंजा। कांगड़ा के इंदौरा से विधायक मलेंद्र राजन ने शून्यकाल में कहा, भारत को एशिया कप में पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए भारत का पाकिस्तान के साथ खेलना उचित नहीं है। भारतीय टीम को दी गई अनुमति वापस ले ली जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा सचिवालय के माध्यम से केंद्र सरकार और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को एक प्रस्ताव भेजा जाना चाहिए कि टीम को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की अनुमति वापस ली जाए। बता दें कि 9 सितंबर से एशिया कप शुरू हो रहा है। इसका आयोजन दुबई और अबू धाबी में होना है। भारत और पाकिस्तान दोनों एक ही ग्रुप में हैं। इंडिया टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रही है। बेरोजगारी के मुद्दे पर सदन में नोक-झोंक इससे पहले विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष में ट्रेनी-पॉलिसी और बेरोजगारी के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक हुई। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से उठकर बाहर चला गया। दरअसल, BJP विधायक विपिन सिंह परमार और सत्तपाल सत्ती ने रोजगार से जुड़ा सवाल पूछा था। सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, मुख्यमंत्री सुक्खू रोजगार को लेकर बार-बार झूठ बोल रहे हैं। जयराम ने कहा, बीते साल सदन में जवाब दिया गया कि 34 हजार 980 को रोजगार दिया गया और इस साल 15 अगस्त को सीएम सुक्खू ने सरकाघाट में कहा कि सरकार ने 23 हजार 191 को सरकारी नौकरी दे दी है। CM सुक्खू सदन के भीतर-बाहर दोनों जगह झूठ बोलते हैं: जयराम जयराम ठाकुर ने कहा कि एक साल में रोजगार के आंकड़े बढ़ने के बजाय कम हो गए। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू विधानसभा के भीतर और जनता के बीच दोनों जगह झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हर साल में एक लाख और पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि अब सत्ता में तीन साल होने जा रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा। पूर्व सरकार के समय की जो भर्तियां चल रही थी, केवल उनके रिजल्ट निकाले जा रहे हैं। नई भर्तियां बंद पड़ी हैं। बेरोजगार इससे परेशान है। पक्की व पेंशन वाली नौकरी दे सरकार: नेता प्रतिपक्ष नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पक्की व पेंशन वाली नौकरी देने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस सरकार जॉब ट्रेनी पॉलिसी लाई है। यह युवाओं के साथ सरेआम धोखा है। उन्होंने कहा कि कमिशन पास लोगों को दो साल फिर से रेगुलर होने के लिए टेस्ट पास करना होगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स पर भर्ती नर्सों से एजेंसियों ने पैसा लिया है। आश्रम में दुराचार मामले की सीआईडी जांच कर रही:CM भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से भरमौर में एक अनाथ आश्रम में पढ़ रही नाबालिग लड़की के साथ हुए दुराचार का मामला उठाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा, विधायक ने जब इस मामले की जानकारी उन्हें फोन पर दी तो उन्होंने उसी वक्त सीआईडी को मामले की जांच के निर्देश दिए। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह बेहद संवेदनशील मामला है। सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *