हिमाचल सरकार ने IAS राखिल काहलो को मेंबर HPPSC लगाया:6 साल के लिए तैनाती; जनवरी 2026 में रिटायर होने वाली थी

राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राखिल काहलो को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) का मेंबर नियुक्त किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव संजय गुप्ता की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी। आईएएस राखिल काहलो वर्तमान में राज्य सरकार मे सेक्रेटरी जल शक्ति विभाग का दायित्व निभा रही है। उन्हें अब अगले छह साल के लिए HPPSC में सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। इससे पहले वह विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी है। राखिल काहलो डिविजनल कमिश्नर मंडी, सेक्रेटरी आयुष विभाग, हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सेक्रेटरी डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस का दायित्व निभा चुकी है। राखिल काहलो 31 जनवरी 2026 को रिटायर होने वाली थी। इससे पहले ही उन्हें लोक सेवा आयोग में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह IAS 2008 बैच की IAS है। राजपत्रित पदों पर चयन परीक्षाएं आयोजित करता है HPPSC बता दें कि लोक सेवा आयोग राज्य में खासकर राजपत्रित और कुछ अराजपत्रित पदों पर भी भर्ती परीक्षाएं आयोजित करता है। लिहाजा राखिल काहलो की भूमिका परीक्षाओं के आयोजन, साक्षात्कार प्रक्रिया, भर्ती नियमों की समीक्षा और चयन से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *