हिमाचल से पाकिस्तानी नागरिकों को निकालने की मांग:भाजपा ने किया प्रदर्शन; राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

भाजपा ने सोमवार को मंडी के सेरी मंच पर पाकिस्तानी नागरिकों को प्रदेश से बाहर निकालने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाए गए और जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मंडी सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी और भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महामंत्री ने कहा कि पहलगाम में 27 भारतीय नागरिकों की हत्या के बाद केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सिंधु जल समझौता निरस्त किया गया है और पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंध सीमित किए गए हैं। केंद्र सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को एक निश्चित समय-सीमा में देश छोड़ने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भी बाहर करने की मांग की जा रही है। शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर हिमाचल की कांग्रेस सरकार इस बारे में जल्द फैसला नहीं लेती है तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *