हिमाचल BJP अध्यक्ष को जयराम का नाम आगे:विरोधी खेमे के नेताओं ने रखा प्रस्ताव; ऐसा हुआ तो नेता प्रतिपक्ष बदलेगा, मुख्यमंत्री पद पर निशाना

हिमाचल प्रदेश में BJP अध्यक्ष के लिए अंदरखाते जबरदस्त लॉबिंग चल रही है। अध्यक्ष की रेस में पहले ही आठ से अधिक दावेदार शामिल है। आखिरी दौर में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का नाम भी अचानक आगे किया गया है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जयराम ठाकुर का नाम अध्यक्ष के लिए विरोधी खेमे के नेताओं ने रणनीति के तहत आगे किया है, क्योंकि जयराम यदि अध्यक्ष बनते हैं तो राज्य में नया नेता प्रतिपक्ष (LOP) चुना जाना तय है। जो BJP विधायक LOP बनेगा, उसकी अगले मुख्यमंत्री के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी। अभी CM के लिए जयराम की दावेदारी मजबूत अभी जयराम ठाकुर LOP होने के नाते अगले मुख्यमंत्री के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। सूत्रों बताते हैं कि कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के नेताओं ने बीते दिनों दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर जयराम के नाम का प्रस्ताव रखा है। जयराम ठाकुर अध्यक्ष बनेंगे या फिर LOP बने रहेंगे। यह तो पार्टी हाईकमान तय करेगा। मगर, सियासी गलियारों में नए प्रस्ताव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस प्रस्ताव पर शीर्ष नेतृत्व भी चर्चा कर चुका है। अब बीजेपी हाईकमान विभिन्न समीकरणों पर मंथन कर रहा है। जल्द केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे। जयराम अध्यक्ष बने तो ये नेता LOP के मजबूत दावेदार पार्टी जयराम को यदि अध्यक्ष बनाती हैं तो कांगड़ा के सुलह से विधायक विपिन सिंह परमार, जसवां-परागपुर से विधायक बिक्रम ठाकुर और ऊना से सत्तपाल सिंह सत्ती की दावेदारी LOP के लिए मजबूत मानी जा रही है। ये तीनों विधायक अभी अध्यक्ष पद की दौड़ में भी शामिल है। तीनों नेता दिल्ली में नड्डा से भी मुलाकात कर चुके हैं। अभी ये नेता अध्यक्ष की रेस में हिमाचल में अभी 3 सांसद, 5 विधायक और मौजूदा प्रधान राजीव बिंदल का नाम अध्यक्ष पद की रेस में थे। राज्यसभा सांसद में डॉ. सिकंदर कुमार, कांगड़ा से MP डा. राजीव भारद्वाज, राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी में से किसी एक के अध्यक्ष बनने की संभावनाएं ज्यादा है। क्योंकि 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में किसी विधायक के अध्यक्ष बनने पर उसके चुनाव न लड़ने की शर्त लग सकती है। वहीं MLA में से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनाती है तो विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा और त्रिलोक जम्वाल इसके दावेदार माने जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में जयराम ठाकुर का नाम भी जुड़ा है। राजीव बिंदल भी दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल का नाम नड्डा के कारण खूब चर्चा में राजनीति के जानकारों की माने तो हाईकमान ने नड्डा को फ्री-हेंड दिया तो विधायक त्रिलोक जम्वाल को भी अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। जम्वाल अध्यक्ष बने तो बिलासपुर से अगला चुनाव नड्डा अपने बेटे को लड़ा सकते हैं। इसी वजह से त्रिलोक जम्वाल का नाम खूब चर्चा में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *