हिमाचल CM आज MLA से उनकी प्राथमिकताएं पूछेंगे:5 जिलों के विधायकों बुलाए; BJP विधायक शामिल नहीं होंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्त वर्ष 2025-26 के बजट निर्धारण के लिए आज पांच जिलों के विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे और MLA से उनकी प्राथमिकताएं पूछेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने लंच से पहले शिमला और मंडी जिलों के विधायकों को बुलाया है। दोपहर बाद ऊना, हमीरपुर और सिरमौर के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू मीटिंग करेंगे। अन्य सात जिलों के विधायकों के साथ बीते कल ही मुख्यमंत्री सुक्खू मीटिंग कर चुके हैं। BJP विधायक शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में बीजेपी विधायक शामिल नहीं होंगे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि BJP विधायकों द्वारा बीते 2 साल के दौरान दी गई प्राथमिकता को पूरा नहीं किया गया। इसलिए बीजेपी विधायकों ने विचार-विमर्श करके विधायक प्राथमिकता मीटिंग के बहिष्कार का निर्णय लिया है। यही नहीं जयराम ने कांग्रेस सरकार पर बीजेपी विधायकों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। जयराम को मुख्यमंत्री का जवाब नेता प्रतिपक्ष के आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दावा किया कि कांग्रेस विधायकों से ज्यादा बजट बीजेपी MLA के विधानसभा क्षेत्रों में खर्च किया गया है। उन्होंने कहा, नेता प्रतिपक्ष की कोई भी विधायक नहीं सुन रहा। बीजेपी गुटों में बंट गई है। इसलिए जयराम ऐसे आरोप लगा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *