हिमाचल CM आपदा से हुए नुकसान का रिव्यू कर रहे:सभी DC-SP वर्चुअली जुड़े; राहत-बचाव कार्य और आर्थिक सहायता को लेकर निर्देश दे रहे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्राकृतिक आपदा से हुए जानमाल के नुकसान की वर्चुअली समीक्षा कर रहे हैं। सीएम सुक्खू और उच्च अधिकारी सचिवालय से सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ वर्चुअली जुड़े हैं। इस दौरान राहत एवं पुनर्वासन कार्य की समीक्षा की जा रही है और राज्य सरकार द्वारा घोषित स्पेशल पैकेज से आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने को लेकर निर्देश दिए जा रहे हैं। इस मानसून सीजन में 417 लोगों की मौत बता दें कि, इस मानसून सीजन (1 जून 17 सितंबर) में 4582 करोड़ रुपए से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्ति नष्ट हो चुकी है। इस दौरान 417 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 80 लोगों की जान लैंडस्लाइड, बाढ़ और बादल फटने से गई है। प्रदेशभर में 45 लोग लापता है। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक, अब इनके जिंदा होने की कम ही संभावनाएं हैं। 1502 घर जमींदोज प्रदेश में 1502 लोगों के घर पूरी तरह जमींदोज और 6501 घरों को आंशिक नुकसान हो चुका है। 30 हजार से ज्यादा पालतू मवेशी लोगों के इस आपदा में मारे गए हैं। राज्य सरकार सभी आपदा प्रभावितों को स्पेशल पैकेज से मदद कर रही है। जिनके घर टूटे हैं, उन्हें 7 लाख रुपए घर बनाने को दिए जा रहे हैं। राज्य सरकार ने घोषित कर रखा स्पेशल पैकेज..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *