हिमाचल CM, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष आज दिल्ली जाएंगे:कांग्रेस हाईकमान ने बुलाया, नए कार्यालय के उद्घाटन में शामिल होंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह आज दिल्ली जाएंगे। तीनों नेता कल दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। हाईकमान ने सभी नेताओं को इस कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दे दे रखे है। हिमाचल के दूसरे कैबिनेट मंत्री भी कांग्रेस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में शामिल होने दिल्ली जा रहे हैं। नए संगठन को लेकर शीर्ष नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात दिल्ली दौरे के दौरान सुखविंदर सुक्खू और प्रतिभा सिंह प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर भी शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं, क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की राज्य, जिला और प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भंग कर रखी है। प्रदेश में तीनों लेवल पर कांग्रेस का नए सीरे से संगठन खड़ा किया जाना है। इसके लिए नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जानी है। कल शाम शिमला लौटेंगे CM इस कार्यक्रम के बाद CM सुक्खू कल शाम को वापस शिमला लौटेंगे। इसके बाद CM का कांगड़ा जिला का शीतकालीन प्रवास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सुक्खू अगले एक सप्ताह तक कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे। कांगड़ा के धर्मशाला से सुक्खू एक सप्ताह तक सरकार चलाएंगे। पूर्व में 15 जनवरी को सीएम के कांगड़ा जाने का कार्यक्रम था। मगर अचानक दिल्ली दौरे के कारण इसमें बदलाव किया गया है। 25 जनवरी को स्टेट-हुड डे पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कांगड़ा के बैजनाथ में रखा गया है। इसी दिन सीएम वापस शिमला आएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *