हिमाचल CM और कई दिग्गज गुजरात पहुंचे:कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में लेंगे भाग; तीन-चार दिन जनता नहीं मिल पाएंगी, 10 अप्रैल को लौटेंगे

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और कई अन्य मंत्री अगले तीन-चार दिन तक प्रदेश की जनता को नहीं मिल पाएंगे। CM सुक्खू और दूसरे मंत्री बीती शाम को गुजराज के अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद में आज से दो दिवसीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो रहा है। इसमें कांग्रेस को देश में कैसे मजबूत बनाया जाए। इसे लेकर मंथन होगा। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत 18 से ज्यादा नेता हिमाचल से हैदराबाद गए हैं। गुजरात रवाना होने से पहले CM सुक्खू ने कहा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिवेशन में जो भी निर्देश मिलेंगे, उनका पालन होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले आज अहमदाबाद के शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) मीटिंग रखी गई है। इसमें होने वाले फैसले राष्ट्रीय अधिवेशन के जरिए पार्टी धरातल पर उतारने की कोशिश करेगी। हिमाचल में कांग्रेस संगठन को लेकर हो सकती है चर्चा मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और कांग्रेस अध्यक्ष की इस दौरान हिमाचल में संगठन को लेकर शीर्ष नेताओं के साथ मीटिंग हो सकती है। प्रदेश में कांग्रेस हाईकमान 5 महीने से संगठन नहीं बना पाया है। इसी तरह कैबिनेट में भी एक पद खाली पड़ा है। इन मसलों को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में भी चर्चा हो सकती है। 10 अप्रैल को लौट सकते हैं CM सुक्खू मुख्यमंत्री सुक्खू, उनके कैबिनेट सहयोगी और दूसरे कांग्रेस लीडर 10 अप्रैल की शाम या फिर 11 अप्रैल की सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू वापस शिमला लौटेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *