हिमाचल CM का जेपी नड्डा पर तंज:बोले-BJP अध्यक्ष आंखों का डॉक्टर बताते हैं, रोशनी नहीं दे सकते, महिलाओं से किया वादा जल्द होगा पूरा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बड़ा हमला बोला। कांगड़ा के चंबी में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जेपी नड्डा कहते हैं कि मैं ऐसा डॉक्टर हूं, आंखे तो ठीक कर सकता हूं, पर रोशनी नहीं दे सकता हूं। सुक्खू ने कहा, ये कैसे डॉक्टर हैं। अच्छा तो यह होता कि नड्डा ने पूर्व जयराम ठाकुर सरकार की आंखों को ठीक करते। उनको रोशनी देकर जाते और प्रदेश की संपदा को लुटने से बचा सकते थे। मुख्यमंत्री ने कहा, आने वाले समय में हम एक एक पन्ना जनता की अदालत में लेकर जाएंगे और बताएंगे कि किस प्रकार जनता की संपदा, किसानों और महिलाओं के अधिकारों को पिछली सरकार ने लुटाकर रख दिया है। 1000 संस्थान तो खोल दिए। मगर टीचर नहीं रखे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में 21वें पायदान पर पहुंच गया था। उनकी सरकार ने गुणात्मक शिक्षा पर ध्यान दिया और देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के प्रयासों से हिमाचल आत्मनिर्भर बना रहा है। आर्थिक संकट कम हो रहा है और हिमाचल जल्द देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनेगा। महिलाओं से किया 1500 रुपए का वादा जल्द पूरा करेंगे: CM मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि आने वाले समय में हम महिलाओं को 1500 रुपए की गारंटी को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कई महिलाओं को एक साल में 18 हजार रुपए देने शुरू कर दिए गए है। महिलाओं-युवाओं को सशक्त करने वाला बजट देंगे: CM मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगला बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने वाला होगा। सीएम ने कहा कि हिमाचल में 2023 में सदी की सबसे भीषण आपदा आई। 23 हजार घर पूरी तरह उजड़ गए। 551 मौतें हुई। हिमाचल के किसी भी एमपी ने गृह मंत्री से मिलने और राहत मांगने की हिम्मत नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि आपदा के बाद सभी मंत्रियों के सहायता के लिए फोन आए। केंद्र की टीम नुकसान के आकलन के लिए आई और 10 हजार करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाकर गई। मगर आज तक हमे पैसा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की तो मोदी सरकार ने बदले की भावना से 1600 करोड़ की ग्रांट बंद कर दी। केंद्र से मिलने वाला जीएसटी कंपनसेशन बंद कर दिया। गग्गल एयरपोर्ट पर स्वागत अंतरराष्ट्रीय दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा के लिए आज कई घोषणाएं की। उन्होंने कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया। महिला दिवस पर मुख्यमंत्री को सुनने के लिए शाहपुर के चंबी ग्राउंड में भारी भीड़ उमड़ी। ​​​​​​ इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कांगड़ा के गग्गल एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार, आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन रघुबीर बाली, विधायक आशीष बुटेल, विधायक केवल सिंह पठानिया, परिवहन निगम के वाइस चेयरमैन अजय वर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, डॉ राजेश शर्मा नागेश्वर मनकोटिया इत्यादि मौजूद रहे। यहां देखे अंतरराष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम की PHOTOS…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *