हिमाचल CM दिल्ली से लंदन रवाना:परिवार के साथ गए; बेटी का एडमिशन कराने के बाद लौटेंगे, एक सप्ताह जनता को नहीं मिलेंगे

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (गुरुवार को) दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम, अगले 10 तक शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वह, अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हैं। सूत्रों के अनुसार, सीएम अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हैं। उनकी बेटी को उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप मिली है। कामुन लॉ में कानून की पढ़ाई लंदन से करेंगी। सीएम के साथ विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर और दोनों बेटी भी लंदन गई हैं। सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरा करने के बाद ही वापस लौटेंगे। कल सीएम से नहीं मिल पाएंगे लोग मुख्यमंत्री सुक्खू हर शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में अगले कल यानी शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम 25 व 26 सितंबर तक वापस लौटेंगे। सीएम सुक्खू बीते कल ही शिमला से दिल्ली रवाना हुए थे। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने उच्च अधिकारियों और सभी जिलों के डीसी-एसपी की मीटिंग ली। इसमें उन्हें आपदा प्रभावितों के राहत एवं पुनर्वासन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम के लौटने के बाद ही होंगे बड़े फैसले जाहिर है कि अब प्रदेश में अब बड़े फैसले मुख्यमंत्री के लौटने के बाद ही होंगे। बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नई तैनाती के लिए सीएम का इंतजार करना होगा। चर्चा थी कि सरकार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन चेयरमैन और हिमाचल पुलिस के नए मुखिया के जल्द आदेश कर सकती है। मगर, अब इसके लिए सीएम के लौटने का इंतजार करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *