हिमाचल CM ने पोर्टल का शुभारंभ किया:जनता को ऑनलाइन मिलेगी 7 सेवाएं, सुक्खू बोले- ईज ऑफ लिविंग के लिए की जा रही पहल

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बुधवार को शिमला में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर पहल और नागरिक सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया। एक राज्य एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इसके बाद शहरी निकायों में 9 आवश्यक सेवाएं ऑनलाइन मिलेगी, इनमें 7 सेवाएं आम जनता की आवश्यकताओं से जुड़ी हुई है, जबकि दो सेवाएं नगर निकायों के प्रबंधन के लिए डिजाइन की गई। इसके माध्यम से व्यापार लाइसेंस, संपत्ति कर प्रबंधन, शिकायत निवारण, सामुदायिक स्थानों की बुकिंग सहित अनेक जन सेवाएं लोगों को ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। दावा किया जा रहा है कि आने वाले समय में इस प्लेटफार्म के माध्यम से 45 सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शहरी विकास विभाग का कार्यक्रम
शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में CM सुक्खू ने कि एक राज्य-एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल को आरंभ करने का उद्देश्य राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक एकीकृत एंड-टू-एंड ऑनलाइन समाधान प्रदान करना है। उन्होंने कहा, सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से कूड़ा संग्रहण और बिल जारी करने के लिए शहरी क्षेत्रों के 2 लाख 82 हजार घरों के गारबेज आईडी बनाए जाएंगे। शिकायतों के समाधान को 10 फरवरी को लगेंगे शिविर
CM ने कहा कि 10 फरवरी से सभी नगर निकायों में सार्वजनिक शिकायतों के समाधान के लिए वार्ड स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जो कि दो माह तक चलेंगे। IIT रोपड़, GIZ के साथ MOU
शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का दायित्व है। इस मौके पर शहरी विकास विभाग ने IIT रोपड़ और GIZ के साथ शहरी दो MOU साइन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *