हिमाचल CM बोले- आपदा प्रभावितों को ₹5000 किराया देगी सरकार:अब तक 700 करोड़ का नुकसान, 69 की मौत; केंद्रीय मंत्री अमित शाह को दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, जिन लोगों के घर आपदा से क्षतिग्रस्त हुए हैं, प्रदेश सरकार उन्हें 5 हजार रुपए प्रति माह मकान के किराए के तौर पर देगी। आपदा प्रभावितों के खाने-पीने और रहने का इंतजाम स्थानीय प्रशासन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रभावितों के घर बनाने और मवेशियों को हुए नुकसान की भरवाई के लिए विशेष राहत पैकेज का फैसला कैबिनेट मीटिंग में किया जाएगा। उन्होंने कहा, बरसात अभी शुरू हुई है। 2 महीने और रहेगी। अब तक 700 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। केंद्रीय मंत्री से नुकसान को लेकर की बात CM सुक्खू ने कहा, उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है और नुकसान की पूरी जानकारी उन्हें दी है। गृह मंत्री ने केंद्र की तरफ से प्रदेश सरकार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। केंद्र से भी टीम नुकसान का जायजा लेने के लिए हिमाचल आ रही है। नुकसान के आकलन के बाद हिमाचल को केंद्र से राहत की उम्मीद है। अब तक 69 की मौत, 37 लापता: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा, मौजूदा मानसून सीजन में 69 लोगों की जान जा चुकी है। 37 लोग अभी लापता हैं। प्रदेश में 280 सड़कें बंद हैं, 332 बिजली के ट्रांसफॉर्मर और 784 पेयजल योजनाएं प्रभावित है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर इन्हें रिस्टोर करने का काम कर रही है। CM ने कहा, एक साथ कई जगह बादल फटने की घटनाएं चिंताजनक है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। जयराम ठाकुर झूठ बोल रहे : CM मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर फोन न सुनने को लेकर झूठ बोल रहे हैं। कल भी उनकी जयराम से ठाकुर बात हुई है। डिप्टी सीएम, डीसी मंडी और ईएनसी ने भी नेता प्रतिपक्ष से बात की है। उन्होंने कहा, आपदा में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जयराम ठाकुर को मंडी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बजाय राहत एवं बचाव कार्य करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *