हिमाचल CM सुक्खू, प्रतिभा और मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली जाएंगे:कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग में भाग लेंगे, संविधान बचाओं अभियान को लेकर होगी चर्चा

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू बीती शाम को ही चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। कुछ देर बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली जाएंगे। तीनों नेता दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग में शामिल होंगे। CWC में ‘संविधान बचाओं अभियान’ को लेकर चर्चा होगी। दरअसल, अहमदाबाद में संपन्न अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सम्मेलन में देशभर में संविधान बचाओं अभियान के तहत राज्य, जिला, ब्लाक और गांव-गांव के स्तर पर रैली निकालने का फैसला लिया गया है। हिमाचल में भी इन रैली का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इन रैलियों को किस तरह प्रभावी बनाया जाए। संगठन को लेकर भी होगी चर्चा दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रतिभा सिंह और मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस हाईकमान से हिमाचल में संगठन को लेकर भी मुलाकात करेंगे, क्योंकि प्रदेश में संगठन के बगैर कांग्रेस को छह महीने होने जा रहे हैं। बिना संगठन के कांग्रेस वर्कर मायूस है। सुक्खू कैबिनेट में मंत्री चंद्र कुमार संगठन को पैरालाइज्ड तक बोल चुके हैं। अनाथ हो गए कार्यकर्ता: साबरदीन बीते कल ही बिलासपुर में एक कांग्रेस नेता ने पार्टी की मीटिंग मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत हाईकमान को जमकर लपेटा है। साबरदीन ने कहा, हिंदुस्तान की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी में आज जिलाध्यक्ष ही नहीं है। कहा जाएगी पार्टी? कार्यकर्ता अनाथ हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *