हिरणपुर से चोरी हुआ 3 महीने का बच्चा मिला:पाकुड़ में क्लीनिक के सामने रोता मिला नवजात, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को गायब हुए 3 महीने के बच्चे को शुक्रवार को सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने से उसके माता-पिता और परिजन काफी खुश हैं। शुक्रवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के पास स्थित एक क्लीनिक के सामने रोता हुआ बच्चा मिला। चिकित्सक ने तुरंत चाइल्ड लाइन को सूचना दी। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सदर अस्पताल सोना जोड़ी ले गई। वहां चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच की और बच्चे को स्वस्थ पाया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया इसी बीच पता चला कि हिरणपुर थाना क्षेत्र से बुधवार को एक नवजात बच्चे की चोरी हुई थी। चाइल्ड लाइन की टीम ने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी के प्रयास से परिजन चाइल्ड लाइन पहुंचे और बच्चे को पहचान लिया। चाइल्ड लाइन की टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि हिरणपुर से चोरी हुए तीन माह के बच्चे की रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद बच्चे को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। गोद से बच्चे को ले लिया था घटना बुधवार दोपहर की है, जब बड़तल्ला निवासी अताउल्ला रहमान की पत्नी तंजीला बीबी के गोद से तीन माह के बच्चे की चोरी हो गई थी। तंजीला अपने बच्चे को गोद में लेकर पिता के साथ दवा खरीदने हिरणपुर बाजार आई थीं। दवा खरीदने के बाद वह मोहनपुर स्थित रिश्तेदार के घर जाने के लिए टेम्पो में बैठीं। वाहन में उनके निकट बैठी एक महिला ने उनके माथे पर हाथ फेरा और उनकी गोद से बच्चे को ले लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *