हिलटॉप आउटसोर्सिंग हिंसक झड़प मामले में 7 गिरफ्तार:मुख्य आरोपी कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव गिरफ्तार, सुतली बम भी मिला

धनबाद पुलिस ने 9 जनवरी को धर्माबांध ओपी और मधुबन थाना क्षेत्र स्थित हिलटॉप आउटसोर्सिंग हिंसक झड़प की घटना में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें मुख्य आरोपी कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव उर्फ बिलु भी शामिल है। छह आरोपी बोकारो से और एक धनबाद से पकड़ा गया है। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक सुतली बम और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने कुल 9 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें 100 से अधिक नामजद आरोपी हैं। कारू यादव का हथियार बरामद एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। कारू यादव के मार्केट से हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही उक्त मार्केट का मापन सीओ द्वारा किया गया है और अगर यह अवैध रूप से बनाया गया है, तो इस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अभी भी बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *