हिसार की बिनौला मिल में गिरा ड्रोन:तेज आवाज से कर्मचारी घबराए, कैमरा लगा था; आर्मी टीम साथ ले गई

हरियाणा में हिसार के हांसी स्थित बिनौला मिल की छत पर गुरुवार सुबह एक ड्रोन गिर गया। इससे यहां काम कर रहे कर्मचारी घबरा गए। ड्रोन में कैमरा लगा था। मिल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद DSP विनोद शंकर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलने पर सेना के अधिकारी भी पुलिस से संपर्क कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रोन की जांच। इसके बाद उसे खोलकर अपने कब्जे में ले लिया। ड्रोन गिरने की आवाज सुनकर घबरा गए
बिनोला मिल के अकाउंटेंट और इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी प्रेम ने बताया कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। हमने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद पुलिस और आर्मी वाले पहुंचे और ड्रोन ले गए। ड्रोन के नीचे कैमरा लगा हुआ था। यह देखने में हेलिकॉप्टर जैसा लग रहा था। ड्रोन गिरने की आवाज सुनकर कर्मचारी घबरा गए थे। पुलिस ने इलाके का निरीक्षण किया
पुलिस ने बताया कि घटना से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। बिनौला मिल की छत पर गिरे ड्रोन के PHOTOS… ———– ये खबर भी पढ़ें… खालिस्तानी संगठन ने सिरसा में वूमन पुलिस स्टेशन के पास हमले का दावा किया खालिस्तानी संगठन ने सिरसा में वूमन पुलिस स्टेशन के पास देर रात धमाके का दावा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को खालिस्तानी ग्रुप किंग शूटर्स के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। हालांकि, इससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पास में ही रोड के दूसरी तरफ पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी है। पूरी खबर पढे़ं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *