हिसार में चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या:सांसें थमने तक दबाए रखा गला, मौत के बाद खुद पुलिस-परिजनों को बताया

हरियाणा के हिसार में पति ने अपनी पत्नी को गले दबा कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने चरित्र संदेह के चलते उसका गला तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी ससुराल और अपने माता-पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। इतना ही नहीं आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस के आने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम ने सभी आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया। इसके बाद शव को वहां से अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, क्या है पूरा मामला… हत्या के बाद पुलिस की दो बातें… मृतका का मायका राजस्थान के दुमकी में है
बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि हत्या के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक महिला के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका का मायका राजस्थान के दुमकी में है। परिजन अभी मृतका के ससुराल में नहीं पहुंचे है। आरोपी के माता-पिता राजस्थान गए हुए है
परिजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्यवाही शुरू करेगी। आरोपी पति अभी मौके से फरार है। आरोपी का पिता रामकुमार अपनी पत्नी के साथ राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से शादी समारोह में गया हुआ है। इसी बीच मौका देखकर सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *