हरियाणा के हिसार में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है। यह छोटा पैराशूट है। हिसार के रायपुर रोड के पास सड़क किनारे झाड़ियों में यह पैराशूट मिला। सुबह यह डिवाइस लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सदर थाना पुलिस इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लेकर थाने ले आई। इसकी जांच एक्सपर्ट से कराई जा रही है। जहां से यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मिला है, वह संवेदनशील इलाका है। यहां नजदीक ही हिसार एयरपोर्ट है और कुछ ही दूरी पर आर्मी कैंट का एरिया है। सदर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया- हम इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं। पहली नजर में यह एक पैराशूट की तरह लग रहा है। हो सकता है कि शादी व किसी कार्यक्रम में इसका इस्तेमाल होता हो। मगर अभी इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…


