हिस्ट्रीशीटर ने शराब ठेकेदार के रिश्तेदार का किया मर्डर:परिजनों का फूटा गुस्सा, शव को थाने के सामने रखकर दिया धरना

सीकर जिले के फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर ने शराब ठेकेदार के रिश्तेदार पर हमला कर मर्डर कर दिया। इससे गुस्साएं मृतक के परिजनों ने शव को थाने के सामने रखकर धरना दिया है। हिस्ट्रीशीटर और शराब ठेकेदार के साथ हुए विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के वाहनों को लाठी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट की घटना में शराब ठेकेदार का रिश्तेदार मामले की जानकारी लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार रात 10 बजे दिनवा लाडखानी गांव की है। शराब के ठेके पर हुआ था विवाद
फतेहपुर डीएसपी अरविन्द जाट ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सतिया उर्फ सत्येंद्र और उसके 7-8 साथियों ने गांव के ही शराब ठेके पर किसी बात को लेकर शराब ठेकेदार भवानी सिंह से विवाद कर लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने लाठी डंडों से ठेकेदार की बोलेरो गाड़ी तोड़ दी।
वहीं ठेकेदार के लोगों ने दूसके पक्ष की कार को तोड़ दिया। मारपीट के बाद हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी मौके से फरार हो गए। वहीं ठेकेदार के रिश्तेदार गोपाल सिंह और अन्य लोगों को घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर आने लगे, इस दौरान रास्ते में हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने गोपाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान गोपाल सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर गुरुवार देर रात 11 बजे सदर थाने के बाहर शव रख कर धरना दे दिया। हिस्ट्रीशीटर ने 5 माह पहले भी गांव में किया विवाद
हिस्ट्रीशीटर सतिया ने करीब 5 माह पूर्व गांव वालों के साथ आपसी विवाद और बदमाशी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पीड़ित ग्रामीणों द्वारा फतेहपुर सदर थाने में शिकायत दी गई थी। पुलिस से हिस्ट्रीशीटर द्वारा की जा रही बदमाशी पर लगाम लगाने की मांग की थी, लेकिन इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर आए दिन विवाद करता था। किसी भी पक्ष ने पुलिस को नहीं दी रिपोर्ट
बता दें कि गोपाल सिंह के 2 बेटे हैं। एक बेटा आईटीबीपी में नौकरी कर रहा है जबकि दूसरा निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है। मामले को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा कोई भी रिपोर्ट पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं पुलिस की टीमों द्वारा हिस्ट्रीशीटर और उनके लोगों की तलाश की जा रही है। दो थानों की सीमा लगती है दीनवा लाडखानी में
डीएसपी अरविन्द जाट ने बताया कि दीनवा लाड़खानी गांव में फतेहपुर सदर थाना और मंडावा पुलिस थाना की सीमा लगती है। घटना के बाद मंडावा पुलिस को मामले की सूचना मिली थी। जिसने मौके पर आकर स्थिति को संभाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *