हीरक पंख परीक्षण में सेंट्रल स्कूल के सभी स्टूडेंट्स पास

भास्कर न्यूज | जांजगीर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के स्काउटिंग और गाइडिंग विभाग के 15 छात्रों ने रायगढ़ में आयोजित चतुर्थ चरण/हीरक पंख परीक्षण शिविर में सफलता हासिल की। यह शिविर 10 जुलाई 2025 से 12 जुलाई तक चला। इसमें विद्यालय से 8 कब और 7 बुलबुल ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। छात्रों की इस उपलब्धि में विद्यालय के प्राचार्य केके. चन्द्रा और शिक्षकों की अहम भूमिका रही। कब मास्टर रामेश्वर पटेल और मो. फैज़ के निर्देशन में कब्स ने शानदार प्रदर्शन किया। बुलबुल्स का संचालन फ्लॉक लीडर और एस्कॉर्ट टीचर काजल मीना ने किया। एस्कॉर्ट टीचर वाय. के. साहू ने पूरे दल को सुरक्षित और अनुशासित रूप से शिविर तक पहुँचाया। उन्होंने हर स्तर पर मार्गदर्शन भी दिया। प्राचार्य केके. चन्द्रा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मेहनत, टीम भावना और अनुशासन का नतीजा है। बता दें यह शिविर 10 जुलाई से 12 जुलाई तक चला। इसमें विद्यालय से 8 कब और 7 बुलबुल ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *