हीरानगर क्षेत्र में 17 वर्षीय युवती ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

हीरानगर क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने रविवार को जहर खा लिया। परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए, वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतका का नाम प्रिया पिता हरकचंद वोलकर निवासी श्याम नगर है। मां देखा तो प्रिया उल्टियां कर रही थी। इसके बाद पिता को जानकारी दी गई और उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल उसके आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पिता मिस्त्री हैं। चार साल पहले काम के सिलसिले में खंडवा से इंदौर आए थे। मजदूर ने जहर खाकर जान दी : धर, एमआईजी क्षेत्र में भी एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की। मृतक का नाम अनिल (50) निवासी सोमनाथ की चाल पता चला है। अनिल मजदूरी करता था। फिलहाल उनके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *