हीरापुर में जुआ खेल रहे 13 को पकड़ा

बालोद| ग्राम हीरापुर के एक मकान में बालोद पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 ग्रामीणों को पकड़ा। 8 हजार 750 रुपए और ताश पत्ती जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। बालोद थाने में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को शाम 7.30 बजे मुखबिर से सूचना मिलने के बाद मकान में दबिश दी। जहां सुरेश कुमार साहू, आत्मा राम निषाद, चिन्ता राम निषाद, धर्मेन्द्र साहू, योगेश्वर यादव, संतोष कुमार यादव, प्रदीप साहू, दुर्बासा राम ठाकुर, परसु राम साहू, उमेश कुमार निषाद, हरिराम निषाद, यशवंत साहू, गिरवर साहू जुआ खेल रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *